Photo Credit: Canva
ये छिलके असल में कैल्शियम का खजाना हैं, जो आपके गार्डन दोनों के लिए बेहद काम आ सकते हैं.
छिलकों को सुखाकर और पीसकर मिट्टी में मिलाने से यह प्राकृतिक खाद की तरह काम करते हैं.
पौधों में अक्सर कैल्शियम की कमी से फल नीचे से सड़ने लगते हैं. अंडे के छिलके इस समस्या को कम करने में मददगार हैं.
छिलकों को दरदरा कूटकर गमलों के आसपास बिखेर दें. इनके नुकीले किनारे घोंघे और स्लग जैसे कीड़ों को दूर रखते हैं.
अंडे के छिलके इस्तेमाल करने से आपको जहरीले कीटनाशकों की जरूरत नहीं पड़ती.
छिलके मिट्टी में मिलाने से उसकी संरचना बेहतर होती है और पौधों की जड़ें मजबूत बनती हैं.
छिलकों को दोबारा इस्तेमाल कर आप किचन वेस्ट कम कर सकते हैं और खाद खरीदने का खर्च बचा सकते हैं.
Disclaimer: इस खबर में दी गई जानकारी केवल सामान्य ज्ञान पर आधारित है.