Photo Credit: Canva
पत्तियां पीली पड़ जाती हैं और धीरे-धीरे झड़ने लगती हैं. ऐसे में लोग इसे ठंड का असर मानकर नजरअंदाज कर देते हैं.
सर्दियों में तुलसी को ज्यादा पानी की जरूरत नहीं होती. रोज पानी डालने से जड़ों में नमी जमा हो जाती है.
महीने में 2-3 बार मिट्टी की हल्की गुड़ाई करें. इससे जड़ों तक ऑक्सीजन आसानी से पहुंचती है.
सर्दियों में तुलसी को कम से कम 3-4 घंटे की धूप मिलना बेहद जरूरी है. धूप न मिलने से पौधा कमजोर पड़ता है.
इस्तेमाल की हुई चाय पत्तियों को पानी से धोकर सुखा लें और फिर मिट्टी में मिलाएं. इससे पौधे को पोषण मिलेगा.
सूखी गोबर की खाद तुलसी के लिए अमृत समान होती है. यह मिट्टी की गुणवत्ता सुधारती है.
पानी में थोड़ी-सी खट्टी छाछ मिलाकर महीने में एक बार डालें. इससे मिट्टी का pH संतुलित रहता है.
Disclaimer: इस खबर में दी गई जानकारी केवल सामान्य ज्ञान पर आधारित है.