घर की बालकनी या छोटे से आंगन में लगे पौधे तभी हरे-भरे दिखते हैं, जब उन्हें सही पोषण मिले. 

Photo Credit: Canva

खाद पौधों की सेहत की सबसे अहम जरूरत है, लेकिन गलत तरीके से डाली गई खाद नुकसान भी हो सकता है.

खाद मिट्टी को उपजाऊ बनाती है, जड़ों को मजबूती देती है और पौधों की रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाती है.

सभी पौधों को एक जैसी खाद नहीं दी जा सकती. कुछ पौधों को ज्यादा नमी चाहिए, तो कुछ सूखी मिट्टी में बेहतर बढ़ते हैं.

कम पानी वाले पौधों में कोकोपीट मिलाना फायदेमंद है, जबकि फूल वाले पौधों के लिए वर्मी कंपोस्ट बेहतर विकल्प है.

जरूरत से ज्यादा खाद मिट्टी में लवणता बढ़ा देती है, जिससे जड़ें जल सकती हैं और पौधा खराब हो सकता है.

एक फुट ऊंचे पौधे के लिए एक मुट्ठी खाद काफी है, जबकि छोटे पौधों के लिए 1-2 चम्मच ही पर्याप्त है.

केमिकल खाद तुरंत असर दिखाती हैं, लेकिन लंबे समय में मिट्टी की गुणवत्ता खराब कर सकती हैं. 

खाद के साथ पर्याप्त धूप (6-8 घंटे), ताजी हवा और संतुलित सिंचाई भी जरूरी है, तभी पौधे स्वस्थ रहेंगे.

Disclaimer: इस खबर में दी गई जानकारी केवल सामान्य ज्ञान पर आधारित है.

Next: चूजे बनेंगे मुनाफे का सोर्स, बस शुरुआत में करें ये काम!