घर पर ताजी और ऑर्गेनिक हरी सब्जियां उगाना अब केवल शौक नहीं, बल्कि जरूरी बन गया है. 

Photo Credit: Canva

टेरेस गार्डन में धनिया उगाने के आसान और असरदार तरीके अपनाकर आप अपने खाने को स्वादिष्ट बना सकते हैं.

धनिया उगाने के लिए 6-8 इंच गहरा गमला या ग्रो बैग लें, जिसमें नीचे पानी निकलने के लिए छेद हों. 

मिट्टी में 50% बगीचे की मिट्टी, 30% गोबर खाद/वर्मी कम्पोस्ट और 20% रेत या कोकोपीट मिलाएं.

मिट्टी भरने के बाद हल्का पानी डालकर एक दिन के लिए छोड़ दें. इससे मिट्टी की नमी संतुलित रहती है.

उच्च गुणवत्ता वाले साबुत धनिया बीज हल्के हाथ से दबाकर दो हिस्सों में तोड़ें और 6-8 घंटे पानी में भिगोकर रखें. 

धनिया को रोजाना 3-4 घंटे हल्की धूप चाहिए. तेज दोपहर की धूप से बचाएं और मिट्टी को हमेशा हल्का नम रखें. 

अंकुर निकलने के 7-10 दिन बाद पौधे धीरे-धीरे घने होने लगते हैं. हर 10-15 दिन में जैविक खाद दें.

पौधों को बहुत घना होने से बचाने के लिए हल्की छंटाई करें, ताकि हवा और रोशनी हर पौधे तक पहुंच सके.

बोने के 30-40 दिन बाद धनिया कटाई के लिए तैयार होता है. पत्तियों को जड़ से थोड़ा ऊपर काटें.

Disclaimer: इस खबर में दी गई जानकारी केवल सामान्य ज्ञान पर आधारित है.

Next: केले के छिलकों से बनाएं पौधों के लिए खाद, जानें कैसे