Photo Credit: Canva
ऐसे में लहसुन सबसे आसान और फायदेमंद फसल बनकर उभरा है. इसे उगाने के लिए ज्यादा मेहनत की जरूरत नहीं होती.
हमेशा छोटे, सख्त और स्वस्थ लहसुन चुनें. सड़े या बहुत सूखे लहसुन से अच्छी ग्रोथ नहीं होती.
पूरे लहसुन को तोड़कर कलियां अलग करें. ध्यान रखें कि कली की बाहरी परत पूरी तरह न हटे.
कम से कम 8–10 इंच गहरा गमला लें, ताकि जड़ों को फैलने की जगह मिल सके.
हल्की, भुरभुरी और पोषक मिट्टी इस्तेमाल करें. चाहें तो मिट्टी में गोबर की खाद या वर्मी कम्पोस्ट मिला सकते हैं.
लहसुन की कली को नुकीला हिस्सा ऊपर रखते हुए 2–3 सेमी गहराई में दबाएं.
मिट्टी को हल्का नम रखें, लेकिन पानी जमा न होने दें. गमले को ऐसी जगह रखें जहां रोज 4–6 घंटे की धूप मिले.
3–4 हफ्ते में हरी पत्तियां निकलेंगी. 2–3 महीने में लहसुन तैयार हो जाएगा. निकालकर सुखाएं और फिर स्टोर करें.
Disclaimer: इस खबर में दी गई जानकारी केवल सामान्य ज्ञान पर आधारित है.