Photo Credit: Canva
सही तकनीक अपनाकर 12-16 इंच के गमले में भी आम और अमरूद उगाकर शानदार परिणाम पाए जा सकते हैं.
12 से 16 इंच के मजबूत गमले में भी आम और अमरूद के पौधे आसानी से लगाए जा सकते हैं.
कलम वाले (ग्राफ्टेड) पौधे आकार में छोटे होते हैं, जल्दी फल देते हैं और घर के गार्डन के लिए ज्यादा उपयुक्त माने जाते हैं.
बौनी किस्म के आम और अमरूद कम जगह में भी अच्छी पैदावार देते हैं और गार्डन की सुंदरता बढ़ाते हैं.
गमले के नीचे पानी निकासी के छेद होना जरूरी है, ताकि अतिरिक्त पानी बाहर निकल सके.
50% बगीचे की मिट्टी, 25% सड़ी गोबर की खाद और 25% रेत या कोकोपीट मिलाकर पौधों को सही पोषण मिलता है.
जड़ों में नीम की खली डालने से कीटों से बचाव होता है और जड़ सड़न की समस्या कम होती है.
आम और अमरूद के पौधों को रोज 5-6 घंटे धूप चाहिए. मिट्टी सूखने पर ही पानी दें.
Disclaimer: इस खबर में दी गई जानकारी केवल सामान्य ज्ञान पर आधारित है.