Photo Credit: Canva
गेंदे के फूल के लिए 8-10 इंच गहरा टेराकोटा गमला चुनें, जिसमें पानी निकलने के लिए छेद हों.
मिट्टी हल्की, भुरभुरी और उपजाऊ होनी चाहिए. इसके लिए 50% मिट्टी, 30% कम्पोस्ट और 20% रेत या कोको पीट मिलाएं.
आप बीज को 1-2 सेंटीमीटर गहराई में बो सकते हैं. इसके बाद इसे हल्की मिट्टी से ढक दें.
गेंदे का पौधा रोजाना 6-8 घंटे की सीधी धूप में रखे. पौधे तभी अच्छे से बढ़ेंगे जब मिट्टी का तापमान कम से कम 17°C हो.
मिट्टी को नम रखें लेकिन पानी जमा न होने दें. बीज बोने के 2-3 दिन बाद हल्का पानी दें.
गेंदे के पौधे कम मेहनत में खिलते हैं और 30-45 दिन में फूल आने लगते हैं. ये घर की शोभा बढ़ाने में उपयोगी हैं.
4 हफ्ते बाद पौधे को हल्का ट्रिम करें, इससे पौधा घना और स्वस्थ बनता है. कीट के लिए नीम तेल या हल्का पानी का स्प्रे करें.
Disclaimer: इस खबर में दी गई जानकारी केवल सामान्य ज्ञान पर आधारित है.