Photo Credit: Canva
रजनीगंधा बीज से नहीं बल्कि प्याज जैसे गोल कंद से उगाया जाता है. हमेशा स्वस्थ, सख्त और बिना सड़े कंद ही लगाएं.
बहुत छोटे या नरम कंद न लें. अच्छे कंद से पौधा जल्दी बढ़ता है और फूल भी ज्यादा आते हैं.
मिट्टी ऐसी हो जिसमें पानी जमा न हो. सामान्य मिट्टी में बालू और गोबर की खाद मिलाने से ग्रोथ बेहतर होती है.
कंद को मिट्टी में हल्की गहराई में लगाएं और एक कंद से दूसरे कंद के बीच थोड़ा अंतर रखें, ताकि पौधे को फैलने की जगह मिले.
शुरुआत में रोज थोड़ा-थोड़ा पानी दें. मिट्टी नम रहे लेकिन पानी भरने न पाए, वरना कंद खराब हो सकता है.
रजनीगंधा को रोज 5–6 घंटे की सीधी धूप पसंद होती है. धूप मिलने से पौधा मजबूत होता है और फूल ज्यादा आते हैं.
हर 20–25 दिन में गोबर की खाद डालें. सही देखभाल के साथ करीब 3 महीने बाद रजनीगंधा में फूल आने लगते हैं.
Disclaimer: इस खबर में दी गई जानकारी केवल सामान्य ज्ञान पर आधारित है.