Photo Credit: Canva
बीज के लिए हमेशा पूरी तरह पका और रोग-मुक्त टमाटर चुनें. खराब या अधपका फल बीज की गुणवत्ता घटा देता है.
टमाटर को काटकर अंदर के बीज और जेल को अलग करें. यह बीजों को स्वस्थ अंकुरण के लिए तैयार करता है.
बीजों को 2-3 दिन फर्मेंट करें. इससे जेल हटता है और अंकुरण क्षमता बढ़ती है.
फर्मेंटेड बीज को साफ पानी से धोकर छाया में सुखाएं. धूप में सीधे सुखाने से बीज खराब हो सकते हैं.
सुखाए हुए बीज को ठंडी, सूखी जगह पर स्टोर करें या तुरंत बुवाई के लिए इस्तेमाल करें.
अंकुरित बीज को उचित दूरी पर लगाएं ताकि पौधों को पर्याप्त जगह और पोषण मिल सके.
पौधों को 6-8 घंटे धूप दें और संतुलित पानी से सिंचाई करें. ज्यादा पानी जड़ें सड़ने का कारण बन सकता है.
पौधों की समय-समय पर निगरानी करें, खरपतवार हटाएं और आवश्यकता अनुसार खाद दें ताकि की पैदावार बेहतर हो.
Disclaimer: इस खबर में दी गई जानकारी केवल सामान्य ज्ञान पर आधारित है.