मौसम बदलते ही अगर आपके मनी प्लांट की हरी-भरी पत्तियां पीली पड़ने लगी हैं, तो इसे नजरअंदाज न करें. 

Photo Credit: Canva

पीली और सूखी पत्तियों को काटकर अलग कर दें, इससे पौधे की ऊर्जा नई और स्वस्थ पत्तियों के विकास में लगती है.

ज्यादा या कम पानी दोनों ही नुकसानदायक हैं. तभी पानी दें, जब मिट्टी की ऊपरी परत सूखी दिखे.

मनी प्लांट को तेज धूप बिल्कुल पसंद नहीं होती. इसे ऐसी जगह रखें, जहां हल्की और अप्रत्यक्ष रोशनी मिलती रहे.

बहुत कम रोशनी में रखने से भी पत्तियों का रंग फीका पड़ने लगता है, इसलिए रोशनी का सही बैलेंस जरूरी है.

महीने में एक बार वर्मी कम्पोस्ट या सड़ी हुई गोबर की खाद डालें, इससे पौधे को जरूरी पोषक तत्व मिलते हैं.

सूखे केले के छिलके का पाउडर मिट्टी में मिलाने से पत्तियां दोबारा हरी होने लगती हैं.

गमले के नीचे छेद जरूर हों और समय-समय पर मिट्टी को हल्का सा खोदकर जड़ों तक हवा पहुंचाएं.

Disclaimer: इस खबर में दी गई जानकारी केवल सामान्य ज्ञान पर आधारित है.

Next: चूजे बनेंगे मुनाफे का सोर्स, बस शुरुआत में करें ये काम!