रोज फेंक दिया जाने वाला चावल का पानी आपके पौधों के लिए किसी चमत्कारी खाद से कम नहीं है.

Photo Credit: Canva

बिना पैसे खर्च किए, सिर्फ एक देसी नुस्खे से आप अपने गमलों और बगीचे की मिट्टी को उपजाऊ बना सकते हैं.

चावल का पानी एक बेहतरीन नेचुरल फर्टिलाइजर है, जिसमें स्टार्च, विटामिन और मिनरल्स होते हैं. 

नियमित रूप से चावल का पानी देने से पौधों की पत्तियां ज्यादा हरी, चमकदार और मजबूत बनती हैं.

इसमें मौजूद अच्छे बैक्टीरिया जड़ों के विकास में मदद करते हैं. मजबूत जड़ों की वजह से पौधे ज्यादा पोषण सोखते हैं.

चावल का पानी मिट्टी में सूक्ष्म जीवों को बढ़ाता है, जिससे मिट्टी नरम, उपजाऊ और लंबे समय तक स्वस्थ बनी रहती है.

मिट्टी और जड़ों के मजबूत होने से पौधों में ज्यादा फूल आते हैं और फल-सब्जियों का आकार व गुणवत्ता भी बेहतर होती है.

चावल का पानी इस्तेमाल करने से बाजार की महंगी और हानिकारक केमिकल खाद पर निर्भरता काफी हद तक कम हो जाती है.

अगर चावल के पानी को 12–15 दिन तक फर्मेंट कर लिया जाए, तो यह एक शक्तिशाली जैविक खाद बन जाता है.

Disclaimer: इस खबर में दी गई जानकारी केवल सामान्य ज्ञान पर आधारित है.

Next: ठंड में भी झटपट स्टार्ट होगा ट्रैक्टर, फॉलो करें ये टिप्स!