Photo Credit: Canva
इसे सही तरीके से रखने और देखभाल करने पर यह लंबे समय तक खूबसूरती और स्वास्थ्य दोनों बनाए रखता है.
रबर प्लांट को ब्राइट, इनडायरेक्ट सनलाइट पसंद है. सीधे सूरज की किरणें पत्तों को जला सकती हैं.
पानी देने से पहले मिट्टी की नमी जांचें. मिट्टी पूरी तरह सूखी होने पर ही पानी दें और सर्दियों में महीने में 1-2 बार पर्याप्त होता है.
40% गार्डन सॉइल, 30% रेत और 30% वर्मीकम्पोस्ट का मिश्रण, जड़ों को ऑक्सीजन देता है.
बड़े और चौड़े पत्तों पर धूल जमा हो जाती है. महीने में कम से कम दो बार मुलायम गीले कपड़े से पत्ते पोंछें.
वसंत और मानसून में महीने में एक बार लिक्विड फर्टिलाइजर या गोबर की खाद दें. सर्दियों में खाद देने से बचें.
रबर प्लांट उष्णकटिबंधीय पौधा है, जिसे थोड़ी नमी पसंद है. एयर कंडीशनर या हीटर के सामने न रखें.
जब पौधा लंबा हो जाए, तो मुख्य टहनी काटें. इससे साइड शाखाएं निकलती हैं और पौधा झाड़ीदार बनता है.
Disclaimer: इस खबर में दी गई जानकारी केवल सामान्य ज्ञान पर आधारित है.