सर्दियों में तुलसी का पौधा अक्सर मुरझाने लगता है. पत्तियां पीली पड़ जाती हैं और ग्रोथ रुक जाती है. 

Photo Credit: Canva

लेकिन अगर ठंड के मौसम में तुलसी की सही देखभाल की जाए, तो यह पूरे सीजन हरी-भरी और स्वस्थ रह सकती है.

अगर रात का तापमान 15 डिग्री से नीचे जाता है, तो तुलसी को खुले में न रखें. इसे हल्की गर्म जगह पर शिफ्ट कर दें.

तुलसी को रोजाना सुबह की 5–6 घंटे की धूप जरूर दें. ध्यान रखें कि धूप मिले, लेकिन ठंडी हवा सीधे पौधे पर न लगे.

भारी या चिपचिपी मिट्टी तुलसी को नुकसान पहुंचाती है. अच्छी ड्रेनेज वाली मिट्टी इस्तेमाल करें.

सर्दियों में ज्यादा पानी तुलसी को सड़ा सकता है. जब मिट्टी ऊपर से सूखी लगे, तभी थोड़ा पानी दें.

ठंड के मौसम में तुलसी की ज्यादा कटाई न करें. सिर्फ सूखी, पीली या खराब पत्तियां ही हटाएं.

तेज ठंडी हवा तुलसी की ग्रोथ रोक देती है. बालकनी या छत पर रखते समय हवा से बचाव जरूरी है.

अगर पत्तियों पर दाग या कीड़े दिखें, तो तुरंत ध्यान दें. शुरुआत में ही समस्या पकड़ना आसान होता है.

Disclaimer: इस खबर में दी गई जानकारी केवल सामान्य ज्ञान पर आधारित है.

Next: मेथी के ये फायदे शायद ही जानते होंगे आप!