गुलाब का पौधा अगर सिर्फ पत्तियों से भरा है और फूल नजर नहीं आ रहे, तो कहीं न कहीं देखभाल में गलती हो रही है. 

Photo Credit: Canva

गुलाब को रोजाना 5–7 घंटे सीधी धूप मिलना जरूरी है. बिना धूप के पौधा सिर्फ पत्तियां देगा, फूल नहीं.

भारी मिट्टी जड़ों को नुकसान पहुंचाती है. मिट्टी, गोबर खाद और रेत का मिश्रण गुलाब के लिए सबसे अच्छा रहता है.

हर 20–25 दिन में ऑर्गेनिक खाद दें. कली बनने पर फॉस्फोरस-पोटाश देने से फूल बड़े और चमकदार आते हैं.

सूखी और कमजोर टहनियां काटने से नई शाखाएं निकलती हैं और ज्यादा फूल आते हैं.

सर्दियों में ज्यादा पानी नुकसानदायक है. ऊपर की मिट्टी सूखने पर ही पानी दें.

10 दिन में एक बार नीम ऑयल का छिड़काव करें, इससे कीड़े और फंगस दूर रहते हैं.

इसके साथ ही पुराने फूल काटने से पौधा नई कलियां बनाने में ऊर्जा लगाता है.

रात में हल्के कपड़े या जूट से ढकें और सुबह धूप निकलते ही हटा दें, ताकि नमी जमा न हो.

Disclaimer: इस खबर में दी गई जानकारी केवल सामान्य ज्ञान पर आधारित है.

Next: 5, 6 या 7 फीट, आपके लिए कौन सा रोटावेटर है सही?