Photo Credit: Canva
इसकी वजह देखभाल में छोटी-छोटी गलतियां होती हैं, जिन्हें समय रहते सुधारा जा सकता है.
गुलाब को सर्दियों में ज्यादा पानी की जरूरत नहीं होती. मिट्टी जब ऊपर से सूखी लगे, तभी पानी दें.
समय-समय पर मिट्टी की हल्की गुड़ाई करने से जड़ों तक हवा पहुंचती है, जिससे पौधा तेजी से बढ़ता है.
केमिकल खाद तुरंत असर दिखाती है, लेकिन लंबे समय में नुकसान करती है. जैविक खाद पौधे को मजबूत बनाती है.
सरसों की खली में मौजूद पोषक तत्व गुलाब की ग्रोथ और फूलों दोनों के लिए फायदेमंद होते हैं.
गोबर की खाद मिट्टी की नमी बनाए रखती है और पौधे को पोषण देती है. महीने में एक बार हल्की मात्रा काफी होती है.
केले के छिलके में पोटैशियम भरपूर होता है, जो फूलों का रंग और आकार बेहतर बनाता है.
सब्जियों और फलों के सूखे छिलके जैविक खाद का काम करते हैं. इन्हें पीसकर मिट्टी में डालने से पौधा स्वस्थ रहता है.
Disclaimer: इस खबर में दी गई जानकारी केवल सामान्य ज्ञान पर आधारित है.