Photo Credit: Canva
ठंड में सही आहार न मिलने पर बकरियां जल्दी बीमार होती हैं. सही चारा प्रबंधन से सेहत और उत्पादन बेहतर रहता है.
सर्दियों में बकरियों का पाचन तंत्र सुस्त हो जाता है. ऐसे में भारी या गलत चारा पेट की समस्याएं पैदा कर सकता है.
ठंड में शरीर को गर्म रखने के लिए बकरियों को ज्यादा ऊर्जा चाहिए. इसके लिए संतुलित आहार देना बेहद जरूरी है.
हरा चारा जरूरत से ज्यादा न दें. अधिक हरा चारा ठंड में बकरियों के लिए नुकसानदायक हो सकता है.
बरसीम, जई, सरसों की हरी पत्तियां और मेथी सर्दियों में बकरियों के लिए बेहतर माने जाते हैं.
सुबह के समय ओस लगा हरा चारा बकरियों के लिए खतरनाक हो सकता है. इससे पेट में गैस बनती.
हरे चारे को खिलाने से पहले थोड़ी देर धूप में सुखा लें या दिन चढ़ने के बाद दें. इससे चारा सुरक्षित हो जाता है.
भूसा, सूखी घास और दाना ठंड में बकरियों के लिए ज्यादा सुरक्षित माने जाते हैं. ये शरीर को ऊर्जा देते हैं.
Disclaimer: इस खबर में दी गई जानकारी केवल सामान्य ज्ञान पर आधारित है.