Photo Credit: Canva
खासकर बीटल नस्ल की बकरियां ग्रामीण इलाकों में मुनाफे का मजबूत जरिया साबित हो रही हैं.
बीटल बकरी पालन की सबसे बड़ी खासियत यह है कि इसे बहुत कम पूंजी से शुरू किया जा सकता है.
बीटल नस्ल की बकरियां रोज लगभग 2.5 से 3 किलो तक दूध दे सकती हैं, जो नियमित इनकम का मजबूत सोर्स बनता है.
अच्छी सेहत और सही वजन वाली बीटल बकरी बाजार में करीब 12 से 15 हजार रुपये तक बिक जाती है.
एक बकरी पर महीने का खर्च औसतन 300 रुपये के आसपास आता है. कम देखभाल में भी ये आसानी से पल जाती हैं.
बीटल बकरियों से सिर्फ दूध ही नहीं, बल्कि मांस और बच्चों की बिक्री से भी आय होती है, जिससे जोखिम कम हो जाता है.
कुछ बकरियां एक साल में करीब 35-40 किलो तक वजन पकड़ लेती हैं, जिससे मांस उत्पादन में अच्छा मुनाफा मिलता है.
बीटल नस्ल की प्रजनन क्षमता अच्छी होती है. एक साल में एक से ज्यादा बार बच्चे देने से झुंड तेजी से बढ़ता है.
Disclaimer: इस खबर में दी गई जानकारी केवल सामान्य ज्ञान पर आधारित है.