Photo Credit: Canva
आयुर्वेद से लेकर आधुनिक चिकित्सा तक, गाजर को कई बीमारियों से बचाने वाला सुपरफूड माना गया है.
गाजर में भरपूर मात्रा में बीटा-कैरोटीन पाया जाता है, जो शरीर में जाकर विटामिन-A में बदलता है.
यह आंखों की रोशनी तेज करने और नजर कमजोर होने की समस्या को कम करने में मदद करता है.
गाजर में मौजूद फाइबर पेट को साफ रखने में मदद करता है. यह गैस और अपच जैसी समस्याओं से राहत दिलाती है.
गाजर में पोटैशियम और एंटीऑक्सीडेंट पाए जाते हैं, जो BP को कंट्रोल कर खराब कोलेस्ट्रॉल को कम करते हैं.
नियमित रूप से गाजर खाने से दिल से जुड़ी गंभीर बीमारियों का जोखिम कम हो सकता है.
गाजर में मौजूद विटामिन-C और एंटीऑक्सीडेंट त्वचा को अंदर से पोषण देते हैं. गाजर का जूस पीने से झुर्रियां कम होती हैं.
गाजर शरीर की इम्यून सिस्टम क्षमता बढ़ाने में मदद करती है. इससे सर्दी-खांसी और मौसमी संक्रमण से बचाव होता है.
Disclaimer: इस खबर में दी गई जानकारी केवल सामान्य ज्ञान पर आधारित है.