स्ट्रॉबेरी स्वाद में नैचुरली मीठी होने के साथ-साथ कम कैलोरी वाला और पोषण से भरपूर फल है.

Photo Credit: Canva

स्ट्रॉबेरी में मौजूद एंथोसायनिन दिल की नसों को सुरक्षित रखते हैं. नियमित सेवन से सूजन और ऑक्सीडेटिव स्ट्रेस कम होता है.

इसका ग्लाइसेमिक इंडेक्स कम होता है. स्ट्रॉबेरी में फाइबर और एलागिटैनिन जैसे तत्व होते हैं.

सिर्फ 8 स्ट्रॉबेरी में संतरे से ज्यादा विटामिन C होता है, जो शरीर की इम्युनिटी को मजबूत बनाता है.

विटामिन C और एलाजिक एसिड मिलकर त्वचा में कोलेजन बढ़ाते हैं, जिससे स्किन टाइट रहती है.

100 ग्राम स्ट्रॉबेरी में सिर्फ 32 कैलोरी होती हैं. ज्यादा पानी और फाइबर पेट को लंबे समय तक भरा रखता है.

स्ट्रॉबेरी के फ्लेवोनोइड्स याददाश्त बेहतर करते हैं और उम्र के साथ आने वाली मानसिक कमजोरी को धीमा करते हैं.

यह शरीर में CRP लेवल को कम करती है, जो सूजन का संकेत होता है. जोड़ों के दर्द से जूझ रहे लोगों के लिए फायदेमंद है.

स्ट्रॉबेरी शरीर से टॉक्सिन्स बाहर निकालने में मदद करती है और कोशिकाओं को फ्री रेडिकल्स से से बचाती है.

Disclaimer: इस खबर में दी गई जानकारी केवल सामान्य ज्ञान पर आधारित है.

Next: घर पर बनाएं ये देसी खाद, खिल उठेंगे आपके पौधे!