Photo Credit: Canva
यह सस्ती सब्जी शरीर को संतुलित पोषण देकर कई हेल्थ प्रॉब्लम्स से राहत दिलाती है.
मटर में अच्छी मात्रा में प्रोटीन होता है, जो मांसपेशियों को ताकत देता है और शरीर की कमजोरी दूर करता है.
आयरन से भरपूर मटर हीमोग्लोबिन बढ़ाने में मदद करती है, जिससे एनीमिया और थकान की समस्या कम होती है.
मटर में मौजूद फाइबर पाचन सुधारता है और कब्ज, गैस व पेट भारी रहने जैसी समस्याओं से राहत देता है.
यह पेट को लंबे समय तक भरा रखती है, जिससे बार-बार भूख नहीं लगती और वजन नियंत्रित रहता है.
एंटीऑक्सीडेंट, विटामिन A और C से भरपूर मटर सर्दी-जुकाम, वायरल और मौसमी बीमारियों से बचाव करती है.
कम ग्लाइसेमिक इंडेक्स होने के कारण मटर ब्लड शुगर को तेजी से नहीं बढ़ने देती.
मटर में कैल्शियम और विटामिन K होता है, जो हड्डियों को मजबूत बनाता है और दिल की सेहत को भी सपोर्ट करता है.
Disclaimer: इस खबर में दी गई जानकारी केवल सामान्य ज्ञान पर आधारित है.