फल सेहत के लिए फायदेमंद माने जाते हैं, लेकिन डायबिटीज के मरीजों के लिए हर फल सुरक्षित नहीं होता. 

Photo Credit: Canva

स्वाद में मीठा और पोषक तत्वों से भरपूर चीकू कई बार शुगर मरीजों के लिए नुकसानदायक साबित हो सकता है. 

चीकू में विटामिन, कैल्शियम, पोटैशियम और फाइबर भरपूर होता है लेकिन डायबिटीज मरीजों को सावधान रहना चाहिए.

चीकू में फ्रक्टोज और सुक्रोज की मात्रा अधिक होती है, जो ब्लड शुगर लेवल को तेजी से बढ़ा सकती है.

इस फल का ग्लाइसेमिक लोड ज्यादा होता है, यानी इसे खाने के बाद शुगर स्पाइक होने का खतरा रहता है.

जिन मरीजों का ब्लड शुगर पहले से अनकंट्रोल है, उन्हें चीकू से पूरी तरह परहेज करना चाहिए.

डायबिटीज में ज्यादा ही नहीं, बल्कि थोड़ी मात्रा में चीकू खाने से भी शुगर लेवल बिगड़ सकता है.

चीकू में कैलोरी और मिठास ज्यादा होती है, जिससे वजन बढ़ सकता है और डायबिटीज का खतरा और बढ़ जाता है.

चीकू में मौजूद लेटेक्स और टैनिन कुछ लोगों में एलर्जी, खुजली या पेट की परेशानी पैदा कर सकते हैं.

Disclaimer: इस खबर में दी गई जानकारी केवल सामान्य ज्ञान पर आधारित है.

Next: सर्दियों में सेहत का सुपरफूड है ये फ्रूट, जानें!