प्रोटीन से भरपूर अंडा अगर रोज की डाइट में शामिल किया जाए तो शरीर को कई फायदे मिलते हैं. 

Photo Credit: Canva

लेकिन क्या आप जानते हैं कि अंडे के साथ कुछ चीजें खाने से फायदा नहीं, बल्कि नुकसान हो सकता है?

शराब की एसिडिटी अंडे के प्रोटीन से टकराकर पाचन बिगाड़ सकती है. इससे डायरिया होने का खतरा बढ़ जाता है.

सिट्रस फलों की खटास अंडे के प्रोटीन को तोड़ देती है, जिससे पेट फूलना और अपच हो सकता है.

दही का लैक्टिक एसिड अंडे को पचाने में दिक्कत पैदा करता है. इससे सूजन और पेट में भारीपन महसूस हो सकता है.

चाय में मौजूद टैनिन आयरन के अवशोषण को रोकते हैं, जिससे अंडे का पूरा फायदा नहीं मिल पाता.

अंडे के साथ मीठी चीजें खाने से ब्लड शुगर तेजी से बढ़ सकता है और सुस्ती महसूस होती है.

सोया में मौजूद फाइटेट्स अंडे के प्रोटीन को शरीर में सही से अब्जॉर्ब नहीं होने देते.

ज्यादा तीखा-मसालेदार खाना अंडे के साथ लेने से एसिडिटी और पेट दर्द की समस्या हो सकती है.

Disclaimer: इस खबर में दी गई जानकारी केवल सामान्य ज्ञान पर आधारित है.

Next: सर्दियों में सेहत का सुपरफूड है ये फ्रूट, जानें!