गर्मी का मौसम आते ही शरीर को ठंडक और हल्के आहार की जरूरत होती है. 

Photo Credit: Canva

ऐसे में लोग ज्यादा फल खाने लगते हैं, लेकिन आयुर्वेद के अनुसार हर फल गर्मी में फायदेमंद नहीं होता. 

कुछ फल सर्दियों में फायदेमंद होते हैं, लेकिन गर्मी में शरीर की गर्मी बढ़ाकर डिहाइड्रेशन पैदा कर सकते हैं.

पपीता पाचन के लिए अच्छा है, लेकिन गर्मी में ज्यादा खाने से एसिडिटी, पेट में जलन जैसी समस्या हो सकती है.

खजूर की तासीर बहुत गर्म होती है. गर्मियों में अधिक सेवन से नाक से खून, और पेट में जलन हो सकती है.

केला हेल्दी है, लेकिन गर्मी में ज्यादा खाने से गैस, कब्ज और अपच की समस्या बढ़ सकती है. 

आम स्वादिष्ट जरूर है, लेकिन इसकी गर्म तासीर फोड़े-फुंसी, पिंपल और पेट खराब जैसी समस्या बढ़ा सकती है. 

लीची मीठी होने के बावजूद गर्म तासीर वाली मानी जाती है. ज्यादा खाने से शुगर लेवल बढ़ सकता है.

Disclaimer: इस खबर में दी गई जानकारी केवल सामान्य ज्ञान पर आधारित है.

Next: केले के छिलकों से बनाएं पौधों के लिए खाद, जानें कैसे