Photo Credit: Canva
ऐसे में छोटी-छोटी चीजें जैसे इलायची हमारी सेहत और पाचन के लिए बेहद फायदेमंद साबित हो सकती हैं.
खाने के तुरंत बाद 1-2 छोटी इलायची चबाने से सांस ताज़ा रहती है और पेट का पाचन भी बेहतर होता है.
2 इलायची को कूटकर गुनगुने पानी में उबालकर पीने से पेट की जलन और अपच कम होती है.
1 बड़ी इलायची को हल्का भूनकर पीस लें और शहद के साथ दिन में दो बार खाएं. इससे खराश में आराम मिलता है.
छोटी और बड़ी इलायची को पीसकर छाछ में मिलाकर पीने से भोजन जल्दी पचता है.
इलायची वाली चाय सुबह-शाम पीने से मन शांत रहता है. इसकी खुशबू और गर्माहट तनाव कम करने में कारगर है.
बड़ी इलायची की तासीर गर्म होती है. इसे काढ़े में डालकर उबालकर पीने से शरीर को अंदरूनी गर्माहट मिलती है.
छोटे इलायची के पाउडर को शहद में मिलाकर छालों पर लगाने से जलन कम होती है और आराम जल्दी मिलता है.
Disclaimer: इस खबर में दी गई जानकारी केवल सामान्य ज्ञान पर आधारित है.