Photo Credit: Canva
यह सिर्फ स्वादिष्ट नहीं, बल्कि सेहत के लिहाज से भी बेहतरीन ट्रीट है. ऐसे में चलिए जानते हैं डार्क चॉकलेट के फायदे.
डार्क चॉकलेट में मौजूद फ्लावोनॉयड्स ब्लड फ्लो को बेहतर बनाते हैं, जिससे हार्ट हेल्थ में सुधार होता है.
इसमें मौजूद कंपाउंड्स दिमाग में खुश रहने वाले हार्मोन को एक्टिव करते हैं. यह रिलैक्सेशन बढ़ाने में मदद करती है.
डार्क चॉकलेट में एंटीऑक्सीडेंट्स मौजूद होते हैं, जो फ्री रेडिकल्स से बचाते हैं. इससे स्किन हेल्दी दिखती है.
रेगुलर मिल्क चॉकलेट की तुलना में डार्क चॉकलेट में शुगर कम और कोको ज्यादा होता है. यही इसे हेल्दी विकल्प बनाता है.
70% या उससे ज्यादा कोको वाली डार्क चॉकलेट में एंटीऑक्सीडेंट्स और हेल्थ बेनिफिट्स अधिक होते हैं.
थोड़ी मात्रा में डार्क चॉकलेट खाने से पेट जल्दी भर जाता है, जिससे ज्यादा खाने का मन नहीं करता.
दिन में 20-30 ग्राम डार्क चॉकलेट पर्याप्त है. इसे सुबह या लंच के बाद खाने से लाभ अधिक मिलता है.
Disclaimer: इस खबर में दी गई जानकारी केवल सामान्य ज्ञान पर आधारित है.