अगर आप भी मीठा छोड़े बिना हेल्दी रहना चाहते हैं, तो स्टीविया आपके लिए किसी वरदान से कम नहीं है. 

Photo Credit: Canva

मीठी तुलसी में जीरो कैलोरी और जीरो कार्बोहाइड्रेट होते हैं. यह ब्लड शुगर को अचानक बढ़ाए बिना मिठास देती है.

चीनी की जगह मीठी तुलसी अपनाने से रोज़ की कैलोरी काफी कम हो जाती है. इससे वजन कंट्रोल में रहता है.

इससे मेटाबॉलिज्म को बेहतर होता है और खाना जल्दी पचता है. साथ ही शरीर में फैट जमा होने की संभावना कम जाती है.

इसमें मौजूद एंटीऑक्सीडेंट, विटामिन C और जरूरी मिनरल्स शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाते हैं. 

मीठी तुलसी पाचन क्रिया को दुरुस्त रखती है. गैस, अपच और भारीपन जैसी समस्याओं में इसका सेवन फायदेमंद है.

इसके सूजन-रोधी और जीवाणुरोधी गुण मुंहासों और त्वचा की अन्य समस्याओं को कम करते हैं. 

मीठी तुलसी कोलेस्ट्रॉल और ट्राइग्लिसराइड्स को संतुलित करने में मदद करती है. इससे ब्लड प्रेशर कंट्रोल रहता है.

इसे गमले में आसानी से उगाया जा सकता है. थोड़ी धूप, पानी और सामान्य देखभाल से यह पौधा लंबे समय तक चलता है.

Disclaimer: इस खबर में दी गई जानकारी केवल सामान्य ज्ञान पर आधारित है.

Next: सर्दियों में सेहत का सुपरफूड है ये फ्रूट, जानें!