अंडा सेहत का पूरा पैकेज है. फिटनेस हो या दिमागी काम ये हर उम्र और हर जरूरत में काम आता है.

Photo Credit: Canva

अंडा आसानी कम कीमत में मिलने वाला ऐसा आहार है, जिसमें प्रोटीन, विटामिन और मिनरल्स भरपूर मात्रा में होते हैं.

सुबह नाश्ते में अंडा खाने से शरीर को ताकत मिलती है, जल्दी भूख नहीं लगती और दिनभर थकान कम महसूस होती है.

अंडे ब्लड शुगर को अचानक नहीं बढ़ाते. सही मात्रा में अंडे खाने से इंसुलिन बेहतर तरीके से काम 

अंडे में मौजूद कोलिन तत्व याददाश्त बढ़ाने में मदद करता है, खासकर स्टूडेंट्स और मानसिक काम करने वालों के लिए.

अंडे के एंटीऑक्सीडेंट आंखों की रोशनी बचाते हैं, वहीं बायोटिन और विटामिन D बालों को मजबूत बनाते हैं.

वजन घटाने वालों के लिए सफेद हिस्सा और वजन बढ़ाने वालों के लिए पीला हिस्सा फायदेमंद है.

प्रेग्नेंट महिलाओं के लिए अंडा मां और बच्चे दोनों की सेहत के लिए अच्छा है. जिम जाने वाले 3-4 अंडे तक खा सकते हैं.

तेल में तले अंडों से बेहतर है उबला अंडा या कम तेल की ऑमलेट. इससे सेहत बनी रहती है.

Disclaimer: इस खबर में दी गई जानकारी केवल सामान्य ज्ञान पर आधारित है.

Next: घर पर बनाएं ये देसी खाद, खिल उठेंगे आपके पौधे!