मोगरे की खुशबू जैसे मन को छू जाती है. एक छोटा-सा सफेद फूल पूरे माहौल को महका देता है. 

Photo Credit: Canva

लेकिन क्या आप जानते हैं कि मोगरा सिर्फ खुशबू नहीं, सेहत, सुंदरता और सकारात्मक ऊर्जा का भी खजाना है?

मोगरे की प्राकृतिक सुगंध दिमाग को शांत करती है. इसकी खुशबू तनाव, बेचैनी और थकान को कम करती है.

आयुर्वेद के अनुसार मोगरे के फूलों में मौजूद एंटीऑक्सिडेंट शरीर में जमा विषैले तत्वों को बाहर निकालने में मदद करते हैं.

मोगरे का रस या तेल त्वचा को नमी देता है, रूखापन दूर करता है और नेचुरल ग्लो लाने में सहायक होता है. 

मोगरे के औषधीय गुण कट, खरोंच और हल्की चोटों को जल्दी भरने में मदद करते हैं. 

मोगरे के फूलों से बना तेल बालों की जड़ों को मजबूत करता है, बाल झड़ना कम करता है और उन्हें मुलायम बनाता है. 

मोगरे का तेल अरोमा थेरेपी में मूड सुधारने, डिप्रेशन कम करने और मानसिक संतुलन बनाए रखने के लिए उपयोग किया जाता है.

मोगरे को बड़े गमले में लगाएं. मिट्टी में गोबर खाद, कंपोस्ट और कोकोपीट मिलाएं. ऐसी जगह रखें जहां हल्की धूप आए. 

Disclaimer: इस खबर में दी गई जानकारी केवल सामान्य ज्ञान पर आधारित है.

Next: ठंड में भी झटपट स्टार्ट होगा ट्रैक्टर, फॉलो करें ये टिप्स!