Photo Credit: Canva
सही मात्रा और तरीका न अपनाने पर फायदे की जगह नुकसान भी हो सकता है.
चिया सीड्स में फाइबर बहुत अधिक होता है. अचानक ज्यादा मात्रा लेने से गैस, पेट दर्द और ब्लोटिंग हो सकती है.
बिना भिगोए चिया सीड्स खाने से वे गले में फंस सकते हैं, क्योंकि पानी के संपर्क में आते ही फूल जाते हैं.
चिया सीड्स ब्लड प्रेशर कम करते हैं. जिन लोगों का बीपी पहले से कम है, उन्हें चक्कर या कमजोरी हो सकती है.
ओमेगा-3 फैटी एसिड खून को पतला करता है. ब्लड थिनर लेने वालों के लिए ज्यादा सेवन ब्लीडिंग का खतरा बढ़ा सकता है.
कुछ लोगों को चिया सीड्स से त्वचा पर खुजली, सूजन या सांस लेने में दिक्कत हो सकती है. ऐसे में तुरंत सेवन रोक देना चाहिए.
जरूरत से ज्यादा फाइबर लेने से शरीर अन्य पोषक तत्वों को सही तरीके से अवशोषित नहीं कर पाता.
चिया सीड्स को 20-30 मिनट भिगोकर और सीमित मात्रा में लेना ही सबसे सुरक्षित और फायदेमंद तरीका है.
Disclaimer: इस खबर में दी गई जानकारी केवल सामान्य ज्ञान पर आधारित है.