आंवला सेहत के लिए बेहद फायदेमंद माना जाता है, लेकिन हर चीज की तरह इसका भी सीमित मात्रा में सेवन जरूरी है. 

Photo Credit: Canva

हालांकि, जरूरत से ज्यादा आंवला खाने से कई बार फायदे की जगह नुकसान पहुंचा सकता है. 

खाली पेट या ज्यादा मात्रा में आंवला खाने से एसिडिटी, सीने में जलन और एसिड रिफ्लक्स की समस्या बढ़ सकती है.

अत्यधिक सेवन से पेट में ऐंठन, कब्ज या दस्त जैसी समस्याएं हो सकती हैं. इससे पाचन तंत्र प्रभावित हो सकता है.

जिन लोगों को पहले से लो शुगर की समस्या है, उन्हें आंवला खाले से कमजोरी या बेहोशी का सामना करना पड़ सकता है.

सर्जरी से दो हफ्ते पहले और बाद में आंवला खाने से बचें, क्योंकि यह खून को पतला कर सकता है.

कुछ लोगों को आंवले से एलर्जी हो सकती है, जिससे खुजली, त्वचा पर चकत्ते, सूजन या सांस लेने में परेशानी हो सकती है.

अधिक मात्रा में सेवन से लो ब्लड प्रेशर की समस्या बढ़ सकती है और किडनी स्टोन का खतरा भी हो सकता है.

ज्यादा मात्रा में आंवला खाने या लगाने से बालों और त्वचा की प्राकृतिक नमी कम हो सकती है.

Disclaimer: इस खबर में दी गई जानकारी केवल सामान्य ज्ञान पर आधारित है.

Next: केले के छिलकों से बनाएं पौधों के लिए खाद, जानें कैसे