Photo Credit: Canva
लेकिन इसके फायदे जितने चर्चित हैं, उतने ही इसके कुछ साइड इफेक्ट्स भी हो सकते हैं.
कच्चे लहसुन में मौजूद तत्व पेट में गैस, सूजन, एसिडिटी और दर्द की समस्या बढ़ा सकते हैं, खासकर संवेदनशील लोगों में.
यह पेट में एसिड का स्तर बढ़ाकर सीने में जलन और गले तक खट्टापन ला सकता है.
लहसुन में एंटी-प्लेटलेट गुण होते हैं, जो ब्लड सर्कुलेशन बेहतर करते हैं, लेकिन ज्यादा मात्रा में ब्लीडिंग का खतरा बढ़ता हैं.
ऑपरेशन से पहले कच्चा लहसुन खाना खतरनाक हो सकता है क्योंकि इससे ब्लीडिंग का खतरा बढ़ सकता है.
कुछ लोगों को मुंह में खुजली, सूजन, पित्ती या पेट खराब जैसी एलर्जी हो सकती है.
रोजाना 1-2 कलियां आमतौर पर सुरक्षित मानी जाती हैं, लेकिन इससे ज्यादा सेवन नुकसानदेह हो सकता है.
Disclaimer: इस खबर में दी गई जानकारी केवल सामान्य ज्ञान पर आधारित है.