सोचिए, हर सुबह अपने ही घर के ताजे अनार खाने का मजा… कोई भी केमिकल नहीं, सिर्फ नेचुरल स्वाद और पोषण. 

Photo Credit: Canva

सही तरीका अपनाकर आप अनार का पौधा गमले या छोटे गार्डन में उगा कर सेहत और स्वाद दोनों का फायदा उठा सकते हैं.

अनार का पौधा धूप पसंद करता है. इसे रोज कम से कम 5-6 घंटे की सीधी धूप मिलने वाली जगह पर लगाएं. 

12-15 इंच गहरा गमला सबसे अच्छा है. मिट्टी हल्की और जल निकासी वाली हो, जिसमें गोबर की खाद मिलाएं.

50% गार्डन सॉयल, 25% रेत और 25% ऑर्गेनिक खाद. इससे जड़ें अच्छी तरह फैलेंगी और पौधा हरा-भरा रहेगा.

आप किसी पुराने स्वस्थ पौधे की शाखा काटकर या अनार के दाने सुखाकर बो सकते हैं. 

गमले में हल्का पानी दें. गर्मियों में रोज़, बरसात और सर्दियों में कम. ओवरवॉटरिंग से बचें.

हर 30-40 दिन में ऑर्गेनिक खाद डालें. किचन वेस्ट, सब्ज़ियों के छिलके, चाय की पत्तियां या गोबर खाद का इस्तेमाल करें.

पौधे पर अगर कीड़े या एफिड्स लगें, तो नीम के तेल का छिड़काव करें. हर 15 दिन में एक बार छिड़काव करना पर्याप्त है.

Disclaimer: इस खबर में दी गई जानकारी केवल सामान्य ज्ञान पर आधारित है.

Next: अपनाएं बकरी-मुर्गी पालन का ये देसी फॉर्मूला, होगी बंपर कमाई