अगर आपके घर या फ्लैट में जगह कम है, तो वर्टिकल गार्डन (Vertical Garden) आपके लिए बेस्ट विकल्प है. 

Photo Credit: Canva

यह तकनीक न सिर्फ कम जगह में हरियाली बढ़ाती है, बल्कि दीवारों को भी खूबसूरत लिविंग वॉल की तरह सजाती है.

इसके लिए ऐसी जगह चुनें, जहां धूप और हवा का अच्छी हो. लकड़ी, लोहे या प्लास्टिक से मजबूत फ्रेम बनाएं.

मिट्टी, कोकोपीट और जैविक खाद का मिश्रण पौधों की बढ़वार के लिए उपयोग करें.

हाथ से या ड्रिप सिस्टम से नियमित पानी दें और समय-समय पर पौधों की छंटाई करें.

मनी प्लांट, तुलसी, एलोवेरा, पुदीना, अजवाइन, फर्न, स्नेक प्लांट और क्रोटन लगाए. 

दीवार को वॉटरप्रूफ लेयर से बचाएं और कीट या रोग रोकने के लिए नीम तेल का उपयोग करें.

कम जगह में छोटे और तेज बढ़ने वाले पौधे लगाएं, ताकि गार्डन जल्दी हरा-भरा दिखे.

Next: अपनाएं बकरी-मुर्गी पालन का ये देसी फॉर्मूला, होगी बंपर कमाई