Photo Credit: Canva
भिंडी के लिए 12 से 16 इंच गहरा गमला लें. नीचे पानी निकलने की उचित व्यवस्था होनी चाहिए.
मिट्टी में 50 प्रतिशत सामान्य मिट्टी, 20 प्रतिशत कोकोपिट और 30 प्रतिशत गोबर की खाद या वर्मी कम्पोस्ट मिलाएं.
स्वस्थ बीज को आधा से एक इंच गहराई पर बोएं और ऊपर से हल्की मिट्टी डाल दें.
गमले को ऐसी जगह रखें जहां रोज 5 से 6 घंटे सीधी धूप मिल सके.
ध्यान रखें मिट्टी में नमी बनी रहे, लेकिन ज्यादा गीली न हो. जरूरत के अनुसार ही पानी दें.
हर 15 दिन में पौधे को हल्की जैविक खाद दें ताकि पौधा मजबूत रहे.
अगर पत्तियों पर कीड़े दिखें तो नीम तेल का घोल छिड़कें.
40–50 दिन में जब भिंडी 4–5 इंच लंबी और नरम हो जाए तो तोड़ लें. समय पर तोड़ने से नई भिंडियां आती रहेंगी.
Disclaimer: इस खबर में दी गई जानकारी केवल सामान्य ज्ञान पर आधारित है.