Photo Credit: Canva
इस महीने तापमान संतुलित रहता है, जिससे बीज आसानी से अंकुरित होते हैं. मिट्टी में नमी बनी रहती है.
फरवरी में टमाटर, पालक, मटर, गाजर, हरी मिर्च, धनिया और बैंगन जैसी सब्जियां आसानी से उगाई जा सकती हैं.
इन सब्जियां को बालकनी, छत या आंगन में गमलों और ग्रो बैग की मदद से भी आप आसानी से किचन गार्डन बना सकते हैं.
अच्छी ग्रोथ के लिए 60% सामान्य मिट्टी, 30% गोबर की खाद या वर्मीकम्पोस्ट और 10% रेत मिलाएं.
बीज बहुत पास-पास न बोएं. इससे पौधों को फैलने की जगह मिलती है और वे कमजोर नहीं पड़ते.
बीज बोने के बाद मिट्टी में हल्की नमी जरूरी होती है. तेज धार से पानी डालने के बजाय स्प्रे बोतल का इस्तेमाल करें.
गमलों को ऐसी जगह रखें जहां सुबह की 3-4 घंटे की हल्की धूप मिल सके. सही धूप से पौधे मजबूत बनते हैं.
7-10 दिन में बीज अंकुरित हो जाते हैं. पौधे बड़े होने पर उन्हें अलग गमलों में शिफ्ट करें.
Disclaimer: इस खबर में दी गई जानकारी केवल सामान्य ज्ञान पर आधारित है.