अगर आप चाहते हैं कि मेथी लंबे समय तक ताजी रहे, तो इन तरीकों से इन्हें महीनों तक सुरक्षित रख सकते हैं.

Photo Credit: Canva

मेथी के डंठल हटाएं और पीली या खराब पत्तियां अलग कर दें. साफ पानी से 2–3 बार धोकर मिट्टी पूरी तरह निकाल दें.

धोने के बाद पत्तों को सूखे कपड़े या पेपर पर फैला दें. जब तक पूरी नमी खत्म न हो जाए, तब तक इन्हें सूखने दें.

मेथी के पत्तों को 1–2 दिन धूप में अच्छी तरह सुखाएं. पूरी तरह सूखने के बाद एयरटाइट डिब्बे में भरकर रखें. 

इसके अलावा आप साफ पत्तों को हल्का उबाल लें और पानी अच्छी तरह निथार दें. छोटे-छोटे पैकेट बनाकर फ्रीजर में रख दें. 

अगर धूप नहीं है तो 110°C पर करीब 15 मिनट एयर फ्रायर में पत्तों को सुखा लें. सूखने के बाद एयरटाइट कंटेनर में स्टोर करें.

मेथी को हमेशा सूखे और बंद डिब्बे में रखें. नमी लगने से पत्ते खराब हो सकते हैं.

बार-बार पूरा डिब्बा खोलने की बजाय थोड़ी-थोड़ी मात्रा में निकालें, ताकि बाकी मेथी सुरक्षित रहे.

Disclaimer: इस खबर में दी गई जानकारी केवल सामान्य ज्ञान पर आधारित है.

Next: केले के छिलकों से बनाएं पौधों के लिए खाद, जानें कैसे