Photo Credit: Canva
सुबह गुनगुना पानी पीने से पाचन शक्ति मजबूत होती है और शरीर को ताजगी मिलती है.
यह शरीर से गंदे तत्व बाहर निकालने में सहायक माना जाता है.
नियमित रूप से गुनगुना पानी पीने से मेटाबॉलिज्म बेहतर होता है, जिससे वजन नियंत्रित रखने में मदद मिल सकती है.
भोजन से 30 मिनट पहले और खाने के करीब 1 घंटे बाद गुनगुना पानी पीना पाचन के लिए अच्छा माना जाता है.
आप दिन में भी गुनगुना पानी पी सकते हैं, पर मौसम और शरीर की स्थिति को ध्यान में रखना जरूरी है.
गर्मियों में अधिक गुनगुना पानी शरीर की गर्मी बढ़ा सकता है.
अगर शरीर में पानी की कमी है तो सामान्य तापमान का पानी ज्यादा लाभकारी होता है.
जिन्हें पित्त या एसिडिटी की समस्या है, उन्हें ज्यादा गर्म पानी से परहेज करना चाहिए.
Disclaimer: इस खबर में दी गई जानकारी केवल सामान्य ज्ञान पर आधारित है.