गाय-भैंस खरीदने से पहले इन बातों का रखें ध्यान, कभी नहीं होगा नुकसान

गांवों में डेयरी व्यवसाय तेजी से कमाई का भरोसेमंद जरिया बनता जा रहा है. लेकिन इस काम में सबसे बड़ा फैसला होता है सही गाय या भैंस खरीदना.

Photo Credit: Canva

अगर शुरुआत में ही सही जानकारी के साथ दुधारू पशु खरीदा जाए, तो दूध का कारोबार लंबे समय तक अच्छा मुनाफा दे सकता है.

Photo Credit: Canva

वहीं बिना जांच-पड़ताल के खरीदा गया पशु नुकसान का कारण भी बन सकता है.

Photo Credit: Canva

इसलिए पशुपालन शुरू करने से पहले कुछ जरूरी बातों को समझना बेहद जरूरी है.

Photo Credit: Canva

दुधारू पशु  खरीदते समय सबसे पहले उसकी नस्ल पर ध्यान देना चाहिए. अच्छी नस्ल के पशु ज्यादा दूध देते हैं और उनकी सेहत भी बेहतर रहती है.

Photo Credit: Canva

गायों में साहीवाल, गिर, थारपारकर, लाल सिंधी और राठी जैसी नस्लें दूध उत्पादन के लिए अच्छी मानी जाती हैं.

Photo Credit: Canva

नस्ल का सही चयन करने से पशु की दूध देने की क्षमता और उसकी देखभाल से जुड़ी जरूरतों का अंदाजा लगाना आसान हो जाता है.

Photo Credit: Canva

गलत नस्ल का पशु खरीदने से दूध उत्पादन कम हो सकता है और खर्च बढ़ सकता है.

Photo Credit: Canva

दुधारू पशु खरीदते समय यह जानना भी जरूरी है कि वह कितनी बार बच्चा दे चुका है.

Photo Credit: Canva

आमतौर पर दो बार ब्यांत दे चुके पशु दूध उत्पादन के लिए अच्छे माने जाते हैं.

Disclaimer: इस खबर में दी गई जानकारी केवल सामान्य ज्ञान पर आधारित है.

Next: ये 3 घरेलू नुस्खे बदल देंगे पशु के दूध की मोटाई और आय