Photo Credit: Canva
मान्यता है कि इस दिन सच्चे मन से की गई पूजा जीवन की बड़ी से बड़ी बाधाओं को दूर कर देती है.
हिंदू पंचांग के अनुसार, महाशिवरात्रि 15 फरवरी 2026, रविवार को मनाई जाएगी.
चतुर्दशी तिथि 15 फरवरी को शाम 5:04 बजे शुरू होगी और 16 फरवरी को शाम 5:34 बजे समाप्त होगी.
इस दिन शिवलिंग या भगवान शिव की मूर्ति को पंचामृत से स्नान कराना बेहद शुभ माना जाता है.
महाशिवरात्रि पर ‘ॐ नमः शिवाय’ मंत्र का जाप करने से मानसिक शांति और सकारात्मक ऊर्जा मिलती है.
मान्यता है कि रात्रि के चारों प्रहर में शिव पूजा करने से सभी पापों का नाश होता है और मोक्ष की प्राप्ति होती है.
जिन लोगों के विवाह में देरी या रुकावट आ रही हो, उनके लिए महाशिवरात्रि की पूजा विशेष फलदायी मानी जाती है.
अगले दिन सुबह ब्राह्मणों को दान-दक्षिणा देकर व्रत का पारण करने से पूजा पूर्ण मानी जाती है और पुण्य की प्राप्ति होती है.
Disclaimer: इस खबर में दी गई जानकारी केवल सामान्य ज्ञान पर आधारित है.