Photo Credit: Canva
सुबह उठने के बाद हेल्दी खाना खाने की सलाह दी जाती है ताकि दिनभर शरीर में ऊर्जा बनी रहे.
ऐसे में यह जानना जरूरी है कि सुबह खाली पेट क्या खाना सही है.
इन दिनों अमरूद का सीजन है और इसे काफी पौष्टिक फल माना जाता है.
अमरूद में विटामिन C, विटामिन A, विटामिन B6, मैग्नीशियम, पोटैशियम, फाइबर, कैल्शियम और आयरन जैसे कई जरूरी पोषक तत्व पाए जाते हैं.
यह पाचन को बेहतर बनाता है, कब्ज दूर करता है और वजन कम करने में भी मदद करता है.
हालांकि अमरूद खाने का सबसे अच्छा समय नाश्ते के बाद या लंच से पहले माना जाता है.
अगर आप सुबह फल खाते हैं तो अमरूद शामिल कर सकते हैं. कुछ लोगों को खाली पेट अमरूद खाने से पेट दर्द या असहजता हो सकती है.
क्योंकि इसके बीज पचने में समय लेते हैं. सर्दी-जुकाम होने पर सुबह खाली पेट अमरूद खाने से बचना चाहिए.
रात में भी इसका सेवन नहीं करना चाहिए. सही समय पर खाया गया अमरूद पाचन सुधारने में मदद करता है.
Disclaimer: इस खबर में दी गई जानकारी केवल सामान्य ज्ञान पर आधारित है.