अगर खेती से अच्छी आमदनी चाहते हैं लेकिन जोखिम नहीं उठाना चाहते, तो गेंदा आपके लिए बेहतरीन विकल्प है. 

Photo Credit: Canva

कम लागत, जल्दी तैयार होने वाली फसल और सालभर रहने वाली मांग ने इसे किसानों की पहली पसंद बना दिया है.

गेंदा फूल की खेती में न महंगी मशीन चाहिए और न ही ज्यादा खाद. कम खर्च में अच्छी कमाई हो जाती है.

यह फसल बहुत जल्दी तैयार हो जाती है. सिर्फ दो महीने में फूल बाजार में बेचने लायक हो जाते हैं.

मंदिरों, पूजा-पाठ, शादियों और कार्यक्रमों में गेंदा फूल की हमेशा जरूरत रहती है. 

गेंदा फूल लोकल मंडी से लेकर शहरों तक आसानी से बिक जाता है. किसानों को ज्यादा दूर माल ले जाने की परेशानी नहीं होती.

इस फसल में बीमारियां बहुत कम लगती हैं. कीटों का खतरा ना के बराबर होता है, जिससे नुकसान की आशंका घट जाती है.

पहले नर्सरी तैयार की जाती है, फिर पौधों को खेत में रोप दिया जाता है. समय-समय पर पानी देना ही मुख्य काम होता है.

गेंदे के फूलों पर मधुमक्खियां और तितलियां आती हैं, जिससे परागण अच्छा होता है और उत्पादन भी बढ़ जाता है.

चाहे कम जमीन हो या ज्यादा, गेंदा फूल की खेती हर किसान के लिए मुनाफे का सौदा साबित हो रही है.

Disclaimer: इस खबर में दी गई जानकारी केवल सामान्य ज्ञान पर आधारित है.

Next: अपनाएं बकरी-मुर्गी पालन का ये देसी फॉर्मूला, होगी बंपर कमाई