पोल्ट्री फार्मिंग सिर्फ अंडे और मांस कमाने का जरिया नहीं, बल्कि यह सही प्रबंधन और देखभाल की मांग करता है. 

Photo Credit: Canva

बदलते मौसम में अगर किसान शेड, तापमान, पानी, आहार और टीकाकरण का ध्यान रखें, तो मुर्गियों की सेहत बनी रहती है.

छोटे और बड़े दोनों पक्षियों के लिए पोल्ट्री शेड में उचित तापमान बनाए रखना जरूरी है. 

मुर्गियों को हमेशा साफ और ताजा पानी दें. गंदा पानी बीमारियों का मुख्य कारण बन सकता है.

मौसम के अनुसार विटामिन और मिनरल्स वाले संतुलित चारे का इस्तेमाल करें. यह मुर्गियों की रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाता है.

शेड में बिछावन को सूखा रखें. गीली या गंदगी वाली बिछावन संक्रमण फैलाने का मुख्य जरिया बन सकती है.

किसी भी रोग के लक्षण दिखते ही मुर्गी को झुंड से अलग करें, ताकि संक्रमण अन्य पक्षियों में न फैले.

वैक्सीनेशन शेड्यूल का पालन करें. समय पर टीका लगाने से मुर्गियों की जान बचती है और उत्पादन बना रहता है.

तेज धूप और गर्मी से बचाव के लिए शेड में हवा का सही प्रवाह जरूरी है. इससे हीट स्ट्रेस कम होता है.

Disclaimer: इस खबर में दी गई जानकारी केवल सामान्य ज्ञान पर आधारित है.

Next: चूजे बनेंगे मुनाफे का सोर्स, बस शुरुआत में करें ये काम!