अगर आप खेती के साथ ऐसा व्यवसाय चाहते हैं जो हर महीने नियमित कमाई दे, तो डेयरी बेहतरीन विकल्प है. 

Photo Credit: Canva

खासकर मुर्रा नस्ल की भैंस, जिसे दूध उत्पादन की रानी कहा जाता है, किसानों के लिए मुनाफे का रास्ता खोल सकती है.

ज्यादा दूध देने की क्षमता और बाजार में ऊंची मांग इसे किसानों की पहली पसंद बनाती है.

इसकी चमकदार काली त्वचा, मजबूत शरीर, छोटी घुमावदार सींगें और पूंछ के सिरे पर सफेद बाल इसकी पहचान हैं. 

मुर्रा भैंस रोज 12 से 18 लीटर दूध देती है. अच्छी देखभाल मिलने पर यह 20 लीटर दूध तक भी दे सकती है.

इसके दूध में 7-8% तक फैट होता है, जिससे घी, मक्खन और पनीर बेहतर गुणवत्ता के बनते हैं. 

इसका दूध बाजार में 60-80 रुपये प्रति लीटर तक बिकता है. इससे बना घी 800-1000 रुपये प्रति किलो तक मिलता है. 

अगर दो मुर्रा भैंस मिलकर रोज 30 लीटर दूध दें, तो महीने में लगभग 900 लीटर दूध होगा. 

मुर्रा भैंस की रोग प्रतिरोधक क्षमता अच्छी होती है और यह अलग-अलग मौसम में आसानी से ढल जाती है. 

Disclaimer: इस खबर में दी गई जानकारी केवल सामान्य ज्ञान पर आधारित है.

Next: केले के छिलकों से बनाएं पौधों के लिए खाद, जानें कैसे