Photo Credit: Canva
अगर आप खेती के साथ ऐसा काम शुरू करना चाहते हैं, जो हर महीने पक्की आमदनी दे, तो डेयरी फार्मिंग एक बढ़िया रास्ता है.
और डेयरी में भी अगर सही नस्ल चुन ली, तो कमाई कई गुना बढ़ सकती है. इसी कड़ी में मुर्रा नस्ल की भैंस को सबसे बेहतर माना जाता है.
देशभर में हजारों किसान इस नस्ल को पालकर लाखों की कमाई कर रहे हैं. मुर्रा भैंस को दूध उत्पादन में अव्वल माना जाता है.
आसान देखभाल, ज्यादा दूध और बाजार में ऊंची कीमत-इन तीन वजहों से यह किसानों की पहली पसंद बनती जा रही है.
मुर्रा भैंस अपनी काली और चमकदार त्वचा के लिए मशहूर है. इसका शरीर मजबूत और गठीला होता है.
इसकी पूंछ पतली होती है और सिरे पर सफेद बाल नजर आते हैं. सींगें छोटी और घुमावदार होती हैं.
मुर्रा भैंस रोजाना औसतन 12 से 18 लीटर तक दूध देती है. अगर देखभाल अच्छी हो, तो यह 20 लीटर या उससे ज्यादा भी दे सकती है.
इसका दूध गाढ़ा और पौष्टिक होता है. इसमें फैट की मात्रा करीब 7 से 8 प्रतिशत तक होती है.
Disclaimer: इस खबर में दी गई जानकारी केवल सामान्य ज्ञान पर आधारित है.