आज के समय में केवल खेती पर निर्भर रहना कई किसानों के लिए जोखिम भरा हो गया है. 

Photo Credit: Canva

ऐसे में अगर खेती के साथ कोई ऐसा काम जुड़ जाए, जो कम समय में अच्छी कमाई दे, तो आमदनी बढ़ सकती है. 

सूअर पालन ऐसा व्यवसाय है जिसमें ज्यादा इंतजार नहीं करना पड़ता. कुछ ही महीनों में सूअर बिकने लायक हो जाते हैं.

इस व्यवसाय को शुरू करने के लिए बहुत बड़े निवेश की जरूरत नहीं होती. सीमित संसाधनों में भी  अच्छा मुनाफा कमा सकते हैं.

सूअर पालन की सबसे बड़ी खासियत इसकी उच्च प्रजनन क्षमता है. एक मादा सूअर साल में दो बार बच्चे देती है.

लार्ज व्हाइट यार्कशायर जैसी नस्लें तेजी से वजन बढ़ाती हैं. 7 से 9 महीनों में ही सूअर 80-100 किलो तक पहुंच जाता है.

सूअर की मांग पूरे साल बनी रहती है. कई व्यापारी और ठेकेदार सीधे किसानों से सूअर खरीदने आते हैं.

सूअर पालन को खेती के साथ आसानी से जोड़ा जा सकता है. इससे किसानों की अतिरिक्त कमाई होती है.

सूअर पालन में स्वच्छता बेहद जरूरी है. साफ वातावरण, सही पानी और संतुलित आहार से बीमारियों से बचाव होता है.

Disclaimer: इस खबर में दी गई जानकारी केवल सामान्य ज्ञान पर आधारित है.

Next: पहले अंडा या मुर्गी? जानें क्या कहता है विज्ञान