Photo Credit: Canva
ऐसे में खुशबूदार पौधे बालकनी और खिड़कियों के लिए नेचुरल शील्ड का काम करते हैं.
गेंदा का पौधा न केवल घर की सजावट बढ़ाता है, बल्कि इसमें मौजूद प्राकृतिक तत्व पायरथ्रेम मच्छरों को दूर रखता है.
मेन गेट, खिड़की या बालकनी में गेंदा लगाने से शाम के समय मच्छरों की संख्या कम हो सकती है.
लेमनग्रास की पत्तियों से निकलने वाली सिट्रोनेला ऑयल मच्छरों को पसंद नहीं आती. इसे धूप वाली जगह पर रखें.
तुलसी का पौधा घर में पूजा और पर्यावरण दोनों के लिए फायदेमंद है. इसकी कड़वी खुशबू मच्छरों को दूर रखती है.
रोजमेरी की लकड़ी जैसी सुगंध मच्छरों को पसंद नहीं आती. इसकी टहनी जलाने पर उठने वाला धुआं मच्छरों को भगाता है.
केवल पौधा लगाने से असर नहीं होगा. खिड़की, दरवाजे या बालकनी रेलिंग जैसी जगहों पर लगाएं.
खुशबूदार पौधे न सिर्फ मच्छरों से सुरक्षा देते हैं, बल्कि घर का माहौल भी ताजा, हरा-भरा और प्राकृतिक बनाते हैं.
Disclaimer: इस खबर में दी गई जानकारी केवल सामान्य ज्ञान पर आधारित है.