छोटे से चूजे ही बड़े व्यवसाय की नींव होते हैं. सही तापमान, हाइजीन और आहार से ही फार्मिंग लाभकारी बनती है.

Photo Credit: Canva

सर्दियों में चूजों के रहने की जगह पूरी तरह से ढकी और गर्म होनी चाहिए, वेंटिलेशन और हाइजीन का ध्यान अनिवार्य है.

पहले सप्ताह में 35°C, दूसरे में 30°C और तीसरे सप्ताह में 25°C तापमान बनाए रखें ताकि चूजे स्वस्थ रहें.

शुरुआती 3 हफ्तों में चूजों के निवास स्थान पर किसी अन्य व्यक्ति का प्रवेश न हो, ताकि संक्रमण का खतरा कम रहे.

तीसरे सप्ताह से 38वें दिन तक चूजे 25°C पर ढाई किलो वजनी होकर पूरी तरह विकसित कुक्कुट बन जाते हैं.

चूजों का वजन ढाई किलो से अधिक न बढ़े. सही आहार रेश्यो से चूजों को सुरक्षित तरीके से वजन बढ़ाना जरूरी है.

एक किलो दाना खिलाने पर चूजे डेढ़ किलो तक बढ़ते हैं. इससे अधिक देने पर नुकसान का जोखिम बढ़ता है.

ढाई किलो वजनी चूजों को ही बिक्री के लिए तैयार करें. ज्यादा वजन से आहार लागत और नुकसान बढ़ सकता है.

Disclaimer: इस खबर में दी गई जानकारी केवल सामान्य ज्ञान पर आधारित है.

Next: चूजे बनेंगे मुनाफे का सोर्स, बस शुरुआत में करें ये काम!