Photo Credit: Canva
अगर समय रहते सतर्कता बरती जाए और सुरक्षा उपाय अपनाए जाएं, तो इस बीमारी से आसानी से बचा जा सकता है.
बर्ड फ्लू रोकने के लिए फार्म में अनावश्यक लोगों की आवाजाही बंद करें. सफाई की पूरी व्यवस्था करें.
एक दिन के छोटे चूजों की जगह 4-6 हफ्ते की मुर्गियां खरीदें. ये पक्षी मजबूत होते हैं, कम देखभाल मांगते हैं.
कबूतर, कौए और अन्य जंगली पक्षी वायरस फैला सकते हैं. फार्म के चारों ओर जाल या बाड़ लगाएं.
फर्श, दीवारें, पानी की टंकियां और फीडर नियमित साफ करें. काम के दौरान साफ कपड़े पहनें और हाथ धोने की आदत डालें.
नए पक्षियों को तुरंत झुंड में न मिलाएं. कम से कम 2-3 हफ्ते अलग रखें और उनकी सेहत पर नजर रखें.
मरने वाले पक्षियों को खुले में फेंकना खतरनाक है. उन्हें गहरे गड्ढे में दफन करें ताकि वायरस आसपास न फैले.
बर्ड फ्लू का कोई आसान इलाज नहीं है. स्थानीय पशुपालन विभाग और अधिकारियों से संपर्क में रहें.
Disclaimer: इस खबर में दी गई जानकारी केवल सामान्य ज्ञान पर आधारित है.