Photo Credit: Canva
ऐसे में अगर पौधे की मिट्टी और पोषण सही रहे, तो गुलाब हर मौसम में खूब खिलता है.
हर दूसरे सप्ताह हल्की गुड़ाई करें और वर्मी कम्पोस्ट या सड़ी हुई गोबर की खाद मिलाएं. इससे जड़ें मजबूत होती हैं.
सरसों की खली को पानी में भिगोकर महीने में दो बार जड़ों में डालें. इससे पौधे को नाइट्रोजन और पोषक तत्व मिलते हैं.
रोज बचने वाली चाय की पत्ती धोकर सुखाएं और महीने में दो बार मिट्टी में मिलाएं. यह मिट्टी को नरम बनाती है.
सुखाकर पाउडर बना लें और हर 20 दिन में मिट्टी में डालें. इससे पौधे को पोटाश मिलता है और फूलों का रंग निखरता है.
महीने में एक बार फिटकरी का छोटा टुकड़ा 1 लीटर पानी में घोलकर डालें. यह मिट्टी का pH संतुलित करता है.
सूखी टहनियां और फूल समय-समय पर काटते रहें. इसे डेड हेडिंग कहते हैं. इससे नई शाखाएं निकलती हैं.
पौधे को रोजाना 5-6 घंटे की सीधी धूप दें. पानी तभी दें जब मिट्टी सूखी लगे. इससे पौधा हर समय फूलों से भरा रहेगा.
Disclaimer: इस खबर में दी गई जानकारी केवल सामान्य ज्ञान पर आधारित है.