अगर आपकी स्ट्रॉबेरी की खेती में फूल तो आ रहे हैं लेकिन फल नहीं बन पा रहे, तो घबराने की जरूरत नहीं है. 

Photo Credit: Canva

थोड़े से सही उपाय अपनाकर इस समस्या को आसानी से दूर किया जा सकता है.

स्ट्रॉबेरी के पौधों को रोज कम से कम 6 से 8 घंटे सीधी धूप मिलनी चाहिए. धूप मिलने से पौधों में फूल जल्दी आते हैं.

पौधों को न ज्यादा पानी दें और न ही सूखा छोड़ें. मिट्टी हल्की नम बनी रहे, बस इतना पानी काफी है. 

जब पौधों में फूल आने लगें, तभी हल्की जैविक खाद का इस्तेमाल करें. इससे पौधों को ऊर्जा मिलती है.

खेत में ज्यादा घास-फूस होने से पौधों का पोषण बंट जाता है. समय-समय पर खरपतवार हटाने से फल जल्दी आते हैं.

अगर पत्तियों या फलों में सूखापन या मुरझाहट दिखे, तो यह फोमोप्सिस लीफ स्पॉट रोग हो सकता है. 

अगर हफ्तेभर पानी नहीं दिया गया, तो पौधे सूख सकते हैं. मौसम और मिट्टी की नमी देखकर नियमित सिंचाई जरूरी है.

बुवाई से पहले खेत की 3-4 बार जुताई करें और उसमें सड़ी गोबर की खाद मिलाएं. इससे मिट्टी उपजाऊ बनती है.

Disclaimer: इस खबर में दी गई जानकारी केवल सामान्य ज्ञान पर आधारित है.

Next: सर्दियों में सेहत का सुपरफूड है ये फ्रूट, जानें!